पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में 86.34 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कों का रिजल्ट इस बार लड़कियों से अच्छा रहा। 89.87% लड़के पास हुए हैं और 83.48% लड़कियां। अरित्र पाल ने 99.14 फीसदी (700 में से 694) अंकों के साथ टॉप किया है। सायान्तन गराय ने और अविक दास ने 693 मार्क्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। सौम्या पाठक, देबोस्मिता महापात्रा और अरित्र मेती ने 690 मार्क्स हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। करीब 10.16 लाख स्टूडेंट्स बेसब्री से 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षा 18 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। कोरोना लॉकडाउन के चलते मूल्यांकन कार्य बाधित हुआ और रिजल्ट जारी करने में देरी हुई। स्टूडेंट्स wbbse.org और wbresults.nic.in पर जाकर होना रिजल्ट देख सकते हैं l

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.