देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2022 का शेड्यूल मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा JEE Main की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जेईई मेन 2022 के दो अटैम्प्ट होंगे। पहला अटैम्प्ट 16, 17, 18, 19, 20 व 21 अप्रैल एवं दूसरा अटैम्प्ट 24, 25, 26, 27, 28 व 29 मई 2022 को आयोजित होगा। इस बार जेईई मेन 2022 के पेपर पैटर्न में बदलाव किया गया है। जेईई मेन परीक्षा में प्रत्येक विषय के दो सेक्शन होंगे। सेक्शन ए में फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथ्स के 20-20 प्रश्न एमसीक्यू होंगे। सेक्शन बी में प्रत्येक विषय से 10-10 प्रश्न न्यूमेरिक वैल्यू बेस्ड पूछे जाएंगे। सेक्शन बी में 10 में से कोई 5 प्रश्न विद्यार्थियों को हल करने होंगे। इस प्रकार 90 प्रश्नों में से 75 प्रश्न विद्यार्थियों को हल करने होंगे। सही उत्तर देने पर विद्यार्थियों को 4 अंक एवं गलत उत्तर देने पर 1 अंक की ़ऋणात्मक मार्किंग होगी। इस वर्ष ऋणात्मक मार्किंग प्रणाली प्रत्येक प्रश्न पर लागू होगी। जबकि गत वर्ष तक न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों पर ऋणात्मक मार्किंग नहीं होती थी।

सीबीटी मोड में होगी
जेईई मेन 2022 परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। परीक्षा अंग्रेजी, हिन्दी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू व उर्दु भाषा माध्यम में होगी। पेपर में दो प्रकार यानी बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) व संख्यात्मक उत्तर (न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड) वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर के तीन भाग फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथेमेटिक्स होंगे।

हर विषय से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे
प्रत्येक विषय से कुल 25 प्रश्न एवं संपूर्ण पेपर में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 300 अंकों का पेपर यानी प्रत्येक खंड 100 अंकों का होगा।
फिजिक्सः 25 (20 खंड ए,  10 खंड बी) खंड बी में 10 प्रश्न न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड उत्तर के होंगे इनमें से 5 प्रश्न ही करने होंगे।
कैमिस्ट्रीः 25 (20 खंड ए,  10 खंड बी) खंड बी में 10 प्रश्न न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड उत्तर के होंगे इनमें से 5 प्रश्न ही करने होंगे।
मैथेमेटिक्सः 25 (20 खंड ए, 10 खंड बी) खंड बी में 10 प्रश्न न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड उत्तर के होंगे इनमें से 5 प्रश्न ही करने होंगे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.