सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी गुरुवार को ही जारी कर दिया जाएगा। 12वीं कक्षा के रिजल्ट में 92.71 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर रोल नंबर, जन्मतिथि आदि जानकारी दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।
35 लाख छात्र परीक्षा में हुए शामिल
10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी।