सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकडरी एजुकेशन (CBSE) की 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार परीक्षा में 7.58% की बढ़ोतरी के साथ कुल 99.04% बच्चे पास हुए। वहीं, इस बार भी लगातार चौथे साल लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस साल 99.24% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का रिजल्ट 98.89% रहा।

लगातार चौथे साल लड़कियां आगे
CBSE 10वीं के रिजल्ट में लड़कियां लगातार चार साल से बाजी मारती आ रही हैं। इससे पहले साल 2020 में जहां लड़कियों का पास परसेंटेज 93.31% था, तो वहीं लड़कों का रिजल्ट 90.14% रहा। साल 2019 में लड़कों को पीछे छोड़ते हुए 92.45% लड़कियां पास हुईं, जबकि, 90.14% लड़कों ने सफलता हालिस की। इसी तरह साल 2018 में लड़कियों का पासिंग परसेंट 88.67% था, वहीं, लड़कों का रिजल्ट 85.32% रहा। अब साल 2021 में भी लड़कियों ने 0.35% से एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।

पिछले 7 सालों में 6 बार लड़कियां बनी अव्वल
पिछले 7 सालों के आंकड़ों की बात करें तो लड़कियां 6 बार अव्वल आईं हैं। साल 2015 से 2021 में सिर्फ 2017 में ही लड़के आगे रहे थे। बाकी सालों में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी बार साल 2019 में जारी टॉपर्स की लिस्ट में भी 6 लड़कियों ने जगह बनाई थी। जबकि, साल 2018 के 4 टॉपर्स में से 3 लड़कियां थीं। इसके अलावा साल 2017 में मृदुला सुब्रमण्यम और 2016 में मुस्कान वसनदानी ने टॉप किया था।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.