एनटीए ने जेईई मेन अप्रैल पेपर के प्रश्न पत्रए रिकाॅर्डेड रिस्पांस और आंसर की एनटीए ने जारी कर दी है। विद्यार्थी इस 16 अप्रैल को रात्रि 11ः50 तक आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं। जेईई मेन जनवरी की अपेक्षा जेईई मेन अप्रैल के पेपर की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। जेईई मेन जनवरी में जहां 11 प्रश्नों को ड्राॅप किया गया था वहीं जेईई मेन अप्रैल में मात्र एक प्रश्न को ड्राॅप किया गया है। जोकि 10 अप्रैल को सुबह की शिफ्ट के पेपर में शामिल था। यह करंट इलेक्ट्रिसिटी टाॅपिक से संबंधित प्रश्न है। जबकि 12 अप्रैल को हुए दोनों पारियों के पेपर पूर्णतया त्रुटिरहित रहे। पेपर एनसीईआरटी आधारित रहा। हालांकि अकार्बनिक कैमेस्ट्री के काॅर्डिनेशन कैमेस्ट्री टाॅपिक से कुछ ऐसे सवाल हैं जो एनसीईआरटी में शामिल नहीं है। एक्सपर्ट के अनुसार लगभग सभी पेपर में प्रश्नों का स्तर जेईई मेन जनवरी जैसा रहा।
8 अप्रैल
माॅर्निंग स्लाॅट में फिजिक्स के पेपर में 3 सवालों के आंसर गलत है। इसमें बदलाव हो सकता है। इनमेें दो सवाल ज्योमेट्रिकल आॅप्टिक्स व एक सवाल हीट ध् केटीजी टाॅपिक से संबंधित है। ईवनिंग स्लाॅट में भी फिजिक्स में ही इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्ज के एक सवाल का उत्तर त्रुटिपूर्ण है। कैमेस्ट्री विषय में बाॅयोमोलीक्यूल टाॅपिक से पूछे गए एक प्रश्न का कोई भी उत्तर सही नहीं है। ऐसे में इस प्रश्न के बोनस अंक विद्यार्थियों को मिलने की संभावना है।
9 अप्रैल
माॅर्निंग स्लाॅट में कुल पांच प्रश्नों के उत्तर त्रुटिपूर्ण लग रहे हैं। जिसमें से चार सवाल फिजिक्स के एररए केटीजीए वेव आॅप्टिक्स एवं रोटेशन टाॅपिक्स से संबंधित है। जबकि एक सवाल मैथेमेटिक्स में क्वाडेटिक टाॅपिक से है। ईवनिंग स्लाॅट में एक सवाल फिजिक्स के सिग्निफिकेंट डिजिट टाॅपिक से है। जिसका उत्तर त्रुटिपूर्ण लग रहा है।
10 अप्रैल
माॅर्निग स्लाॅट में एक सवाल मैथ्स के सर्किल टाॅपिक सेए एक सवाल फिजिक्स के केटीजी टाॅपिक से एवं एक सवाल कैमेस्ट्री के हैलोजन डेरिवेटिव टाॅपिक से संबंधित है। जिनके उत्तर त्रुटिपूर्ण हैं एवं एक प्रश्न को एनटीए द्वारा ही ड्राॅप कर दिया गया है। ईवनिंग स्लाॅट में दो सवालों के उत्तर में परिवर्तन संभव है। जिसमें एक सवाल फिजिक्स के इलास्टिसिटी टाॅपिक एवं दूसरा कैमेस्ट्री विषय में अक्रिय गैस रेडाॅन का परमाणवीय सिम्बल के स्थान पर रेडियम लिखा होने के कारण कोई उत्तर नहीं मिला।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.